संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका : एभेन अखड़ा जागवार वैसी के बैनर तले ओडमो गांव के चंपा मोड़ पर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ओरमो गांव के ग्राम प्रधान स्टेफान हेंब्रम ने किया। बैठक में जानकारी दी गई कि कोल कम्पनी द्वारा कोयला ले जाने के लिए सड़क निर्माण हेतु सर्वे का कार्य शुरू कर दिया था। उसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सर्वे कार्य को बंद कर दिया है। बैठक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण उनके गांव से होकर सड़क निर्माण कार्य नहीं होने देने का वकालत करते रहे है। बैठक में समाजिक, जागरुकता पर चर्चा की गई। समाजिक कुरीतियों को सुधार कर जागरूक समाज बनाने की बात कही गई। सभी वक्ताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से कोल कम्पनी का विरोध किया है। जल जंगल एवं जमीन की सुरक्षा की बात करते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही समाज के हक अधिकार की भी बात कही गई। जमीन हर हाल में नहीं देने पर चर्चा की गई। बैठक में ओरमो मधुबन तथा चिरुडीह गांव के रैयत सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। बैठक में मुख्य रूप से बरहेट प्रेगनेट भीमसेंट हेंब्रम, अध्यक्ष मनवेल मुर्मू, उपाध्यक्ष राकेश मुर्मू, सचिव अलोक मुर्मू, उपसचिव श्रीराम, कोषाध्यक्ष विनोद मुर्मू, प्रोमे किस्कू, सदस्य उज्जवल हेंब्रम, अर्नेस्ट मुर्मू, बबूधन मुर्मू, परमेश्वर किस्कू, गामलिएल टुडू, सनातन हेंब्रम, मुंशी मुर्मू, मांझी किस्कू सहित ओरमो डाहार टोला, चिरूडीह, दुर्गापुर, रंगा, मधुबन सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।