कांग्रेस ने पार्टी विस्तार को लेकर की बैठक

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

टाटीझरिया : प्रखंड के डूमर पंचायत भवन परिसर में 7 मई दिन बुधवार को टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की विस्तार को लेकर बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता झरपो पंचायत मुखिया सह टाटीझरिया 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शिबू प्रसाद सोनी ने किया। बैठक में पार्टी की विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। वही संगोष्ठी में शामिल कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रखंड प्रवेक्षक सह झारखंड प्रदेश कमिटी सचिव शशि मोहन सिंह और कांग्रेस नेता डॉक्टर प्रकाश कुमार ने अपने संबोधन में बैठक स्थल में मौजूद लोगों से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आग्रह किया। बैठक के दौरान एमडी. सफीक, अजमल अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, मो.सेराज मियां, नारायण प्रजापति, कलावती देवी, राजेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment