संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची :6 मई को राजधानी रांची के पुराना विधानसभा मैदान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा किया गया है।इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू रांची पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल भी रांची पहुंचे। दोनों नेताओं ने राजधानी के विधानसभा मैदान पहुंचे, जहां रैली की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
यह केवल एक रैली नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन है- के. राजू
मौके पर प्रदेश प्रभारी के राजू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन है।रांची में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम हो रहे हैं, झारखंड की भूमि से एक सशक्त संदेश जाएगा कि देश का संविधान खतरे में नहीं पड़ने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे दमन, असहमति की आवाज़ों को कुचलने की कोशिशें, और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ यह रैली एक जन-आवाज़ बनेगी। उन्होंने यह भी कहा की जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जातीय जनगणना केंद्र सरकार निश्चित समय पर पूरा करें इसके लिए हम दबाव बनाएंगे, हमारी यह भी कोशिश होगी कि शैक्षणिक संस्थानों में, प्राइवेट संस्थानों में लोगों को लाभ मिले, 50% का जो बैरियर है वह भी समाप्त हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 6 मार्च मई को झारखंड की ऐतिहासिक धरती रांची से हुंकार भरेंगे।
जनसमर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस की व्यापक तैयारिया- केशव महतो कमलेश
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा इस रैली को सफल बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में जनसंपर्क अभियान चलाया है। हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होने की तैयारी में हैं। रांची और आस-पास के क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ सभा और सोशल मीडिया अभियान भी तेज़ कर दिए गए हैं।झारखंड से उठेगी संविधान रक्षा की हुंकार
झारखंड की भूमि हमेशा से सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई की प्रतीक रही है। अब एक बार फिर इस ऐतिहासिक रैली के माध्यम से झारखंड से संविधान बचाने की हुंकार उठेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने बताया कि विशेष विमान से कल पूर्वाहन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रांची पहुंचेंगे। साथ ही साथ सेवा विमान से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी सेल के राष्ट्रीयअध्यक्ष,आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा, युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी सहित देश भर के कई जाने-माने नेतागण एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी विधायक, सभी मंत्री, सांसद, पूर्व विधायक,पूर्व सांसद,जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठन विभागों के पदाधिकारी शामिल होंगे और राज्य के कोने-कोने से आम जनता भी इस ऐतिहासिक रैली के साक्षी बनेंगे। संविधान बचाओ कंट्रोल रूम के द्वारा भी रैली की सफलता को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नोडल अफसर के साथ लगातार संवाद बनाये हुए हैं ताकि राज्य के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।