संविधान बचाओ रैली को लेकर तैयारी लगभग पूरी: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, झारखंड सरकार में मंत्री समेत कांग्रेस नेता तैयारियों के जायजा लेने पहुंचे

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: देश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन 6 मई को किया जा रहा है। संविधान बचाओ रैली को लेकर लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है आज कार्यक्रम स्थल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी , प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा, महासचिव आलोक दुबे और छात्र नेता रोहित पांडे पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बता दे संविधान बचाओ रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।

प्रदेश से काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आग्रह किया है ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजधानी रांची स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे और एकजुटता का संदेश दे।

भाजपा को उनके मंसूबे में सफल होने नहीं देंगे – इरफ़ान अंसारी
झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने संविधान बचाओ रैली को लेकर कहा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए संविधान बचाओ रैली का आयोजन देश भर में किया जा रहा है। संविधान बचाओ रैली के जरिए यह संदेश देने की कोशिश है कि भाजपा जो चाहती हैं कि संविधान में छेड़ छाड करे लेकिन कांग्रेस पार्टी के रहते भाजपा ऐसे करने में वोह सफल नहीं हो पाएगी।

Leave a Comment