संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 6 मई को कांग्रेस पार्टी के द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने संविधान की मर्यादाओं को , लोकतंत्र को जितना प्रहार किए वो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में दर्ज है। कांग्रेस ने सत्ता केलिए संविधान की मूल भावना को भी बदल दिया।और लोकतंत्र को मार डालने की हर संभव कोशिश की।कांग्रेस शायद भूल रही है किस प्रकार से अपने 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान में संशोधन किए।जो केवल तुष्टीकरण और सत्ता केलिए हुआ। कांग्रेस ने संविधान को तुष्टीकरण का घोषणापत्र बना दिया।
झामुमो और कांग्रेस के नेता संविधान से ज्यादा शरीयत पर विश्वास रखते हैं – बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार में सतारूढ़ दल झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस नेतृत्व और JMM के नेताओं द्द्वारा खुलेआम ऐसे बयान दिए गए जिनमें शरीयत को संविधान से ऊपर बताया गया।संविधान की सर्वोच्चता पर सीधा प्रश्न खड़ा हुआ। वक़्फ़ क़ानून पर हो रहे हिंसक विरोध और कांग्रेस को इसका समर्थन इसका सीधा उदाहरण है। झारखंड DGP नियुक्ति विवादराज्य की प्रशासनिक नियुक्तियों में संविधान को नजरअंदाज कर राजनीतिक हस्तक्षेप किया गया। मुस्लिम आरक्षण की साज़िश – सच्चर और रंगनाथ मिश्रा कमेटीUPA सरकार ने इन रिपोर्टों के आधार पर मुस्लिम समुदाय को SC/ST कोटे में शामिल करने की सिफारिश की।यह संविधान प्रदत्त आरक्षण प्रणाली को कमजोर करने और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का प्रयास था। कर्नाटक में यह प्रयोग हाल फिलहाल में किया गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कृत्यों के लिए जनता से माफी मांगे।