बाबूलाल मरांडी के बयान पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा ने किया पलटवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: झारखंड में कांग्रेस पार्टी रणनीति के तहत संविधान बचाओ रैली का वृहद आयोजन किया जा रहा है मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। इस पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे पर तंज कसा है तो वहीं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी को अब राज्य की जनता सीरियसली नहीं लेती है एक वक्त था जब वह कांग्रेस से सहयोग मांगने आते थे अब पलट चुके हैं। भाजपा संविधान के मूल्यों पर हमेशा चोट पहुंचाने का प्रयास करती हैं चाहे वोह ईडी और सीबीआई के जरिए या अभी वक्फ बोर्ड पे संशोधन कानून लाकर भाजपा चाहती है वोह संविधान को बदल दे लेकिन कांग्रेस के रहते भाजपा अपने मंसूबे पर सफल नहीं हो पाएगी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का यही सोच है कि डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्माण की गई संविधान को बचाना ताकि देश लोकतांत्रित विचारों को लेकर चले इसलिए संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें