Search
Close this search box.

शिक्षक की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बरहेट : बुधवार को शिक्षक की सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सिमलढाब स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक राजशेखर झा को भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक चुनचुन प्रसाद, सीआरपी रूपक मित्रा, मुखिया पृथ्वी चंद टुडू ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक राजशेखर झा ने कहा कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी गई है। सेवानिवृति के बाद भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा दान करते रहेंगे। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है। विदाई समारोह के दौरान शिक्षक काफी भावुक हो गए।

Leave a Comment

और पढ़ें