चापानल एवं जल मीनारों की होगी मरम्मत

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

दुमका : प्रदेश मे गर्मी ने दस्तक दे दिया है जिसके कारण क्षेत्र मे उमस बढ़ चुकी है। बढ़ते तापमान के कारण जल श्रोत सुखते जा रहे हैं। उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के आदेशानुसार रानीश्वर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने बुधवार प्रखंड कार्यालय में जल संकट को लेकर पंचायत सचिवों के साथ बैठक किया। बैठक में 15 वी वित्त के आबद्ध राशि से खराब चापानल एवं जल मीनारों का मरम्मती करने का आदेश दिया है। साथ ही आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के विकास कार्य से आच्छादित करने के लिये सर्वे का भी समीक्षा किया है। सभी पंचायत सचिव को एक सप्ताह के अंदर सर्वे सूची जमा करने का आदेश भी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निर्गत किया गया है।

Leave a Comment