संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
जामताड़ा : 14 अप्रैल के अपराह्न 5 बजे के आसपास जोरों से आंधी तूफान का कहर बरपा। जोरदार हवाओं के साथ मेघ गर्जन, और बरसात प्रारंभ हुआ जो रात भर गरते और बरसते है। मंगलवार सुबह 8.30 बजे के आसपास जाकर बादल बरसना रूका। इधर किसानों को और गरीब लोगों को बड़ी क्षति पहुंची है। किसी का घर छप्पर, बीचाली वगैरह उड़ गए। वहीं किसानों के आम फसल बहुत अधिक मात्रा में झड़ गया। किसान हेमलाल मुर्मू ने बताया कि हमलोगों का आम फसल बर्बाद हो गया है। एक एक आम पेड़ से 50 किलोग्राम से लेकर डेढ़ दो क्विंटल तक आम झाड़ दिया गया है। जो गरीबों के लिए बड़ी क्षति है। झोपड़ी और फूस की छावनी भी आंधी उड़ा ले गई है।