झारखंड में ठंड का असर बढ़ेगा, चक्रवात दितवाह के चलते मौसम में बदलाव

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। झारखंड में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। चक्रवात दितवाह के प्रभाव के कारण प्रदेश में कल से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर–पश्चिमी हवाएँ एक बार फिर तेज़ होंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिसंबर और … Read more

रांची में दंपति पर हमला: महिला की मौत, प्रेम प्रसंग में भांजे पर शक

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित हेसल टोलगेट के पास एक दंपति पर देर रात धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में महिला ममता देवी (31) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति दिनेश्वर करमाली (45) गंभीर रूप से घायल हो गया है … Read more

सत्ता पक्ष संसद चलाने से बच रहा है, विपक्ष पर आरोप बेबुनियाद: JMM सांसद महुआ मांझी

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने संसद के शीतकालीन सत्र में जारी गतिरोध के लिए सत्ता पक्ष को ज़िम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार विपक्ष पर सदन न चलने देने का आरोप लगाती है, जबकि असलियत यह है कि सत्ता पक्ष ही चर्चा … Read more

प्रेस क्लब गठन और चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता जामताड़ा : जिले में प्रेस क्लब की गठन प्रक्रिया प्रारंभ। आगामी 21 दिसंबर को होगी चुनाव। प्रेस क्लब जामताड़ा प्रतिनिधी सदस्यों ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं जनसंपर्क अधिकारी जामताड़ा को इसकी सूचना आवेदन देकर दी। आज क्ई पत्रकारों ने प्रेस क्लब जामताड़ा की सदस्यता शुल्क अदा कर तथा फार्म भर कर … Read more

जेल में बंद पूर्व पीएम से मिलने पहुंची बहन, स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता |संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

आखिरकार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन डॉ. उस्मा खान को उनसे जेल में मुलाकात की अनुमति मिल गई। अडियाला जेल में हुई इस मुलाकात के बाद डॉ. उस्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इमरान खान शारीरिक रूप से ठीक हैं और उनकी सेहत बेहतर है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया … Read more

डॉलर के मुकाबले नया रिकॉर्ड निचला स्तर, रुपये में तीव्र गिरावट |संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 89.85 के स्तर पर पहुंच गया है, जो अब तक का नया निचला रिकॉर्ड है। इससे पहले सोमवार को रुपये का स्तर 89.78 था, जिसे आज के कारोबार में पीछे छोड़ दिया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि … Read more

भारत की हार पर बोले पूर्व कोच, कहा– “मैं होता तो पूरी जिम्मेदारी लेता” | संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भारत की 0-2 से हार को लेकर टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर वह कोच होते तो इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेते। शास्त्री ने कहा कि टीम के प्रदर्शन पर कोई … Read more

अवैध कोयला तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

एक ही दिन में दो छापेमारी, कुल 11.68 टन कोयला जब्त संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता गोड्डा : महागामा ललमटिया में अवैध कोयला कारोबार की कमर तोड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही हैं। मंगलवार को ईसीएल सिक्योरिटी, सीआईसीआईएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने दो बड़े अभियान चलाकर एक … Read more

अयोध्या में बनेगा 52 एकड़ में भव्य मंदिर म्यूजियम, मिलेगा भारत की समृद्ध विरासत का दर्शन |संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

अयोध्या के मांझा जमथरा इलाके में 52 एकड़ भूमि पर वर्ल्ड लेवल मंदिर म्यूजियम स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी टाटा संस को सौंपी है। म्यूजियम में वेद-पुराण, … Read more

पूर्व पीएम के समर्थन में प्रदर्शन की तैयारी, सरकार ने धारा 144 लागू की| संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में उनकी तीन बहनों ने सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। बहनों ने अडियाला जेल के बाहर धरना प्रदर्शन की घोषणा की थी, जहां इमरान खान इस समय निरुद्ध हैं। प्रदर्शन की … Read more