फुटबॉलर पवन कुमार महतो का झारखंड संतोष ट्रॉफी टीम में चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : केरेडारी प्रखंड के बुंडू पंचायत के अंतर्गत खपिया गांव की फुटबॉल खिलाड़ी पवन कुमार महतो पिता बालेश्वर महतो का चयन संतोष ट्रॉफी की झारखंड टीम में चयन हुआ है। पवन की चयन की खबर सुनते ही गांव में खुशी की लहर है। पवन की यह उपलब्धि न उनके परिवार बल्कि पूरे केरेडारी प्रखंड और बुंडू पंचायत के लिए प्रेरणादाई मानी जा रही है। संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत झारखंड टीम का पहला मुकाबला 19 दिसंबर को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में बिहार के खिलाफ अपराहन 2:30 बजे से खेला गया जिसमें झारखंड 1- 0 से बिहार को हराया। वहीं दूसरा मैच 21 दिसंबर को अपराह्न 2:30 बजे झारखंड बनाम दिल्ली तथा तीसरा मुकाबला झारखंड बनाम रेलवे के बीच खेला जाएगा। संतोष ट्रॉफी भारत की सबसे प्रतिष्ठित और पुरानी सीनियर पुरुष फुटबॉलर प्रतियोगिताओं में से एक है। इसकी शुरुआत वर्ष 1941 ई में हुई थी। और इसका आयोजन अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ यह आईएफ द्वारा किया गया जाता है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों और रेलवे जैसी सरकारी संस्थाओं के टीम में भाग लेती है। पवन कुमार महतो के चयन को केरेडारी प्रखंड और बुंडू पंचायत के लिए गौरव का स्थान बताया जा रहा है। पवन पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी ज्यादा रुचि रखता था। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले पवन कुमार महतो की इस उपलब्धि पर झारखंड फुटबॉल की अध्यक्ष गुंजन सिंह सांसद फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष नरेश महतो बुंडू पंचायत की पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो, पूर्व मुखिया लिलापो देवी, पंचायत समिति सदस्य सह आजसू सचिव मोहन महतो, मनीता कुमारी मुखिया तुलसी तुरी, दीपक कुमार साव, काशीनाथ महतो, जितेंद्र प्रसाद नारायण साहू, उपेंद्र यादव, महेंद्र महतो, शंकर साहू, राजू साहू, अनिल महतो, जितेंद्र महतो, कुलदीप महतो, मुकेश महतो, मिथिलेश महतो, तारकेश्वर महतो, जयनदन महतो, अशोक महतो, धनेश्वर महतो, भरत महतो, वसंत गुप्ता, राजेश महतो, मुकुल महतो, वासुदेव महतो, सुरेंद्र महतो, राजेश महतो, संतोष महतो, सुनील कुमार, कलेंदर महतो सहित पटेल सपोर्टिंग क्लब के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें