ऑनलाइन ठगी का आरोपी चंदन तिवारी अब भी फरार, उत्तराखंड पुलिस पहुँची हिरणपुर, कुर्की की दी चेतावनी

पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट साइबर क्राइम के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी चंदन तिवारी की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की टीम झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र पहुँची। आरोपी पर ऑनलाइन ठगी का आरोप है और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपी के घर […]
सिंधीपाड़ा में पानी की किल्लत पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने पहुंचाई राहत

पाकुड़ नगर| प्रतिनिधि पाकुड़ नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत सिंधीपाड़ा में इन दिनों गहराते जलसंकट के बीच कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने पहल करते हुए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। नगर परिषद की सहायता से उन्होंने मोहल्ले में पानी का टैंकर उपलब्ध कराया, जिससे स्थानीय लोगों को अस्थायी राहत मिली। गौरतलब है […]
चंडालमारा में बिजली संकट से जूझ रहे किसान, सिंचाई कार्य पर भारी असर

संथाल हूल एक्सप्रेस महेशपुर संवाददाता निर्मल कुमार महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा गांव के किसान इन दिनों अनियमित बिजली आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या से बुरी तरह प्रभावित हैं। खेतों में खड़ी फसलें जैसे कच्चू, मकई और हरी सब्जियों की सिंचाई के लिए जहां नलकूप ही एकमात्र सहारा हैं, वहीं बिजली की आंख-मिचौली ने किसानों की […]
शिवनगर से रामनाथपुर तक बनी 30 लाख की सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, तीन माह में ही दरारें

संथाल हूल एक्सप्रेस | हिरणपुर संवाददाता/ संजय कुमार साहा पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के शिवनगर गांव में डीएमएफटी मद से बनी पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 30 लाख 63 हजार रुपये की लागत से बनी यह सड़क महज तीन महीने में ही दरकने लगी है। […]
पेयजलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, उपायुक्त के निर्देश पर पहुंचे विशेष पदाधिकारी

संथाल हूल एक्सप्रेस | पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड में पीसीसी सड़क निर्माण के दौरान पेयजलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। उपायुक्तक पाकुड़ के निर्देश पर रविवार को जिला विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, डीएमएफटी योजना के तहत पाकुड़िया […]
बिजली की आंख-मिचौली से परेशान लोग, गर्मी में बेहाल हुए शहर और गांव के निवासी

पाकुड़ नगर | प्रतिनिधि गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक लगातार बिजली का आना-जाना लगा रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर से लेकर गांव तक लोग रातभर गर्मी में करवटें बदलते रहे। कई इलाकों में […]
पाकुड़ में वार्ड सदस्य कमेटी का गठन, संगठन को मिली नई दिशा

पाकुड़ नगर | प्रतिनिधि पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वार्ड संख्या 19 और 21 में वार्ड सदस्य कमेटियों का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास मौजूद […]
जैविक खेती से बदली किस्मत: बसंती मुर्मू की सफलता बनी मिसाल

संथाल हूल एक्सप्रेस | पाकुड़िया संवाददाता/ संतोष कुमार पाकुड़िया प्रखंड के बसंतपुर संकुल अंतर्गत बन्नोग्राम पंचायत के घोषपोखर गांव की रहने वाली बसंती मुर्मू ने मेहनत और लगन से अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दी है। एक समय था जब गरीबी और संसाधनों की कमी के कारण बसंती सिर्फ 5 से 6 कट्ठा जमीन […]
शीतला मंदिर में शुरू हुआ 121 घंटे का हरि कीर्तन, तीन राज्यों की मंडलियां ले रहीं हिस्सा

पाकुड़ नगर | संवाददाता पाकुड़ जिला के प्राचीन शीतला मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ 121 घंटे का हरि कीर्तन और रुद्राभिषेक अनुष्ठान की भव्य शुरुआत हुई। यह आयोजन पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। कीर्तन का आयोजन 70 वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, जिसे स्थानीय […]
उम्मीद की किरण

शोभित यादव ने एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता हजारीबाग : बड़ा बाजार ग्वाल टोली निवासी अभिमन्यु यादव के पुत्र शोभित यादव ने एक बार फिर अपने अद्वितीय प्रदर्शन से न केवल अपने परिवार और शहर, बल्कि पूरे देश को गर्व का अहसास […]