झारखंड के स्कूली पाठ्यक्रम में जुड़ेगा ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का अध्याय, 2026 से पढ़ाई शुरू

रांची । झारखंड के स्कूली छात्र अब राज्य के सशक्त आवाज और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन के जीवन और संघर्ष के बारे में पढ़ेंगे। राज्य सरकार ने कक्षा 2 से लेकर कक्षा 11 तक के पाठ्यक्रम में ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पर एक अध्याय शामिल करने की मंजूरी दे दी है।स्कूली … Read more

साहिबगंज पुलिस ने चोरी के 43 मोबाइल फोन के साथ स्कूटी की बरामद

साहिबगंज । तालझारी थाना क्षेत्र में चोरी की मोबाइल बिक्री का गोरखधंधा करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक … Read more

साहिबगंज में जीवन का संघर्ष : पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर गम्हरिया पहाड़ के लोग

साहिबगंज। जिले के बोरियो प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर तेलों पंचायत अंतर्गत बोंगाकोचा झरने के ऊपर बसा आदिम जनजाति पहाड़िया बहुल गांव गम्हरिया पहाड़ आज भी मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। करीब 300 की आबादी वाला यह गांव पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी आवश्यकताओं से जूझ रहा है।गांव के लोगों … Read more

गिरिडीह में दर्दनाक हादसा : नाले में बह गया ढाई साल का मासूम, परिजनों का आक्रोश

गिरिडीह। शनिवार की देर शाम गांधी चौक पर बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। ढाई साल का मासूम बच्चा नाले के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मासूम अपने माता-पिता के साथ कपड़ा खरीदने … Read more

साहिबगंज सदर अस्पताल में हंगामा : हड्डी रोग विभाग के स्टोर, अलमिरा का ताला तोड़ा गया

साहिबगंज । जिले के सदर अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब हड्डी रोग विभाग में मरीजों के इलाज में बाधा उत्पन्न हो गई। दरअसल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन के लगातार शिकायत के बाद भी उनपर कोई कार्यवाही ना होने से उनका मनोबल इतना बढ़ चुका कि वो … Read more

प्रेमिका के हमले से घायल युवक की रिम्स में मौत, अगले महीने होने वाली थी शादी

चतरा । झारखंड के चतरा जिले में प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव के पास गुरुवार को प्रेमिका द्वारा चाकू से घायल युवक मुंतजिर निवासी सासंग, लातेहार ने शुक्रवार को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित युवती सब्बू परवीन उर्फ नूरजहां … Read more

जेपीएससी-सीजीएल प्रश्नपत्र लीक मामला : तीन आरोपी को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत

रांची : झारखंड उच्च न्यायालय ने जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा प्रश्नपत्र लीक 2024 मामले में तीन अभियुक्तों कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार को जमानत प्रदान की है। न्यायालय ने इनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए 20-20 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर रिहाई का आदेश दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की पीठ से जारी … Read more

कसमार प्रखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो मनरेगा जेई गिरफ्तार

धनबाद/कसमार । धनबाद एसीबी टीम ने शुक्रवार को बोकारो जिले के कसमार प्रखंड मुख्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मनरेगा जूनियर इंजीनियर (JE) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारियों में राजीव रंजन और आशीष कुमार शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, मनरेगा मेट हबीब अंसारी ने एसीबी को शिकायत दी थी … Read more

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: 8 अक्टूबर तक सारंडा वन को सेंक्चुरी घोषित नहीं किया तो जेल जाएंगे झारखंड के मुख्य सचिव

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ कहा है कि यदि 8 अक्टूबर 2025 तक सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने की अधिसूचना जारी नहीं की गई, तो राज्य के मुख्य सचिव को न्यायालय की अवमानना के तहत जेल जाना पड़ सकता है।मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई … Read more

‘Jharbhoomi’ सर्वर 7 दिन रहेगा बंद, भूमि से जुड़े काम प्रभावित रहेंगे

रांची। झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने घोषणा की है कि ‘Jharbhoomi’ सर्वर 19 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक डाउन रहेगा। इस दौरान भू-अर्जन, भू-अभिलेख और परिमाप से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। उप निदेशक नूतन कुमारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, झारखंड लैंड रिकॉर्ड्स एप्लिकेशन को झारखंड स्टेट … Read more