आम आदमी पार्टी के सांसद Sanjay Singh ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस मामले से 22 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन अब तक किसी को जवाबदेह नहीं ठहराया गया है।
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के कार्यकाल में अब तक 93 पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही गड़बड़ियों ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ दिया है और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
AAP सांसद ने अंशिका पांडे नाम की छात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वह तीसरी बार परीक्षा दे रही थी और पिछली बार केवल 4 अंकों से चयन से चूक गई थी। उनके अनुसार, परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
संजय सिंह ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में छात्रों का भविष्य इस तरह प्रभावित न हो।








