राजस्थान के कोटा मंडल के पास शुक्रवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के B-1 कोच में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे ट्रेन में हड़कंप मच गया।
आग की सूचना मिलते ही गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को अलर्ट किया। इसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया और कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इस घटना के चलते कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।








