पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिल्ली में विरोध तेज, ऐप आधारित वर्कर्स भी नाराज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कई पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, वहीं ऐप आधारित डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ने भी बढ़ती लागत को लेकर नाराजगी जताई है।

वर्कर्स का कहना है कि ईंधन महंगा होने से उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है। उनकी मांग है कि ऐप कंपनियां डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट वर्कर्स को कम से कम 20 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करें, ताकि बढ़ते खर्च का सामना किया जा सके।

इसी मुद्दे को लेकर वर्कर्स संगठनों ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ऐप सेवाओं के अस्थायी बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों ने आम लोगों और कामगारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर करीब 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद कई राज्यों में विरोध देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें