पाकुड़:
पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने विकास एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती पूनम देवी ने “विकास की नई कड़ी, हर घर की अपनी छड़ी” के नारे के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
अपने प्रचार अभियान में उन्होंने स्वच्छता, सड़क, पेयजल, रोशनी और पारदर्शी नगर प्रशासन को प्रमुख मुद्दा बताया है। उनका कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता होगी। हर वार्ड में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, जल निकासी की समस्या का समाधान तथा स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया है।
जनसंपर्क के दौरान समर्थकों ने चुनाव चिन्ह “छड़ी” के पक्ष में मतदाताओं से समर्थन की अपील की। समाजसेवी बिश्वनाथ भगत सहित कई स्थानीय लोगों ने भी विकास आधारित सोच का समर्थन करते हुए नगर के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया।
नगर परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विकास के मुद्दे पर जनता किसे अपना समर्थन देती है।








