चक्रवात दिवाह के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कल से आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंड में इज़ाफ़ा होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार भी बढ़ सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
IMD रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि दिसंबर और जनवरी झारखंड में सबसे ठंडे महीने होते हैं और इस बार भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि, फिलहाल राज्य में शीतलहर का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार अपेक्षाकृत कम दिखाई देगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट तय मानी जा रही है। विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधियों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।









