हर साल 26 नवंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। यह दिन श्वेत क्रांति के जनक कहे जाने वाले प्रसिद्ध dairy वैज्ञानिक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के रूप में समर्पित है, जिन्हें ‘भारत के मिल्कमैन’ के तौर पर भी जाना जाता है। आज उनकी 104वीं जयंती है।
भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पहली बार वर्ष 2014 में मनाया गया था। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य देश के लोगों में दूध, डेयरी उत्पादों और दुग्ध उत्पादन के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
डॉ. कुरियन ने देश में दूध उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के साथ लाखों किसानों और डेयरी उद्योग को नई पहचान दी। आज उनके योगदान को याद करते हुए देशभर में विभिन्न आयोजन, जागरूकता कार्यक्रम और विशेष अभियान चलाए गए।









