हजारीबाग, 10 नवंबर। जिले के त्रिवेणी सैनिक कोल माइंस में कार्यरत रोहित जैन ने अपनी पत्नी रूपा अग्रवाल पर पालतू कुत्ते से हमला करवाने का आरोप लगाया है। यह घटना 9 नवंबर को सुबह नाश्ते के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब रोहित ने पत्नी को सोने के गहनों के बजाय आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने की सलाह दी। रोहित का आरोप है कि झगड़े के दौरान पत्नी ने अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को उन पर हमला करने के लिए उकसाया।
हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।








