घाटशिला उपचुनाव : 300 बूथों पर कल  मतदान, 2.56 लाख मतदाता करेंगे वोट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला, 10 नवंबर। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 300 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

इस उपचुनाव में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,31,235 महिला मतदाता शामिल हैं। 16,601 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। सुरक्षा के लिए 10 कंपनियों की अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है।

मतदान से पहले 48 घंटे का साइलेंस पीरियड लागू है, जिसमें किसी भी प्रकार के प्रचार पर प्रतिबंध है। इस बार विशेष रूप से 5 पिंक बूथ संपूर्ण रूप से महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें