सतर्कता जागरूकता पर शिक्षा शास्त्र विभाग में कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सबको कराया गया शपथ पाठ

सेल्फी प्वाइंट रहा विशेष आकर्षण का केंद्र

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : शिक्षा शास्त्र विभाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने गुरुवार को सतर्कता अभियान पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय पर कार्यक्रम का आयोजन एनसीटीई के दिशा निर्देश के अनुसार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर सुकल्याण मोइत्रा ने राजनीतिक सतर्कता पर और अपने मत का प्रयोग किस प्रकार सोच समझ कर करना है के साथ ही साथ गलत को प्रेरित नहीं करने पर भी सतर्कता रखने कहे। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष तथा प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ मोख्तार आलम ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सतर्कता के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। सतर्कता के समक्ष चुनौतियों को भी उन्होंने बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने सतर्कता जागरूकता से संबंधित राजनीतिक और सामाजिक पक्ष को बताया। मुख्य वक्ता के रूप में एमसीए विभाग के डॉ संतोष सिंह ने डिजिटल विजिलेंस के विभिन्न आयामों को विस्तार पूर्वक बताया। शिक्षा शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ मृत्युंजय प्रसाद ने शिक्षण अधिगम में कर्तव्यनिष्ठा तथा आचार संहिता पर अपने प्रकाश डाले। प्रबंधन विभाग के डॉ सरोज रंजन ने सामाजिक सतर्कता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्घाटन दीपप्रज्वलन एवं अध्ययन अध्यापन के प्रति सतर्क तथा समर्पित रहने से संबंधित शपथ पाठ के साथ किया गया। विजिलेंस जागरूकता पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए जहां शिक्षक एवं विद्यार्थी खूब तस्वीर खिंचवाए। मंच संचालन डॉ अमिता कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनीता बाँकिरा ने किया। कार्यक्रम में विभाग के बीएड तथा एमएड पाठ्यक्रम के विद्यार्थी अच्छी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारियों ने संपूर्ण सहयोग किया।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें