अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में आग, तीन डिब्बे जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरहिंद (पंजाब), 19 अक्टूबर। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें तीन डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, आग की घटना तब हुई जब ट्रेन सुबह लगभग 7:30 बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ रही थी। अचानक एक डिब्बे में लगी आग ने तेजी से अन्य दो डिब्बों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। सरहिंद जीआरपी के एसएचओ रतन लाल ने पुष्टि की कि तीन डिब्बे आग से क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उत्तर रेलवे प्रशासन ने घटना की तत्काल जांच का आदेश दिया है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें