आदिवासी एकता कमिटी दहिसोत बनहोरा व पंडरा एवं 21 पड़हा सोहराई जतरा समिति दहिसोत बनहोरा ने किया पंडरा ओ पी के नए थाना प्रभारी फैज रब्बनी का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रातू : पंडरा ओ पी थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने बुधवार को जैसे ही पदभार संभाला, उसके दूसरे दिन बुक्के देकर एवं आदिवासी परिया(गमछा) ओढकर उनका गर्मजोशी से आदिवासी एकता कमिटी दहिसोत बनहोरा व पंडरा एवं 21 पड़हा सोहराई जतरा समिति दहिसोत बनहोरा की टीम ने स्वागत व अभिनंदन किया। कमिटी के सदस्य ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी और पुलिस-पब्लिक तथा पुलिस-समाजसेवी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने भी कमिटी के सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस को लॉकल समाजसेवी व जनप्रतिनिधि का सक्रिय सहयोग रहता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह जनता के साथ मिलकर काम करेंगे और शिकायत निवारण को प्राथमिकता देंगे। मौक़े पर केंदीय सरना संघर्ष समिति अध्यक्ष शिवा कच्छप, पूर्व मुखिया पंडरा सुनील तिर्की, पूर्व पार्षद वार्ड 33 सुनील टोप्पो, सामाजिक कार्यकर्ता मुन्तजीर खान, संजय तिर्की, सोनू लकड़ा, ग्राम प्रधान पंडरा लालू खलखो, गोपाल तिर्की, सुनील गाड़ी, शशि कांत तिर्की, हरबू तिर्की, सौरभ खलखो, दुर्गा तिर्की, ललित उरांव, अनीश खान एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें