JIASOWA ने पाकुड़ के 51 PVTG टीबी रोगियों को गोद लिया, 1.83 लाख रुपये की सहायता प्रदान की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (JIASOWA) ने पाकुड़ जिले के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के 51 टीबी रोगियों को ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत गोद लिया है। इन रोगियों को अगले छह महीनों तक व्यापक स्वास्थ्य एवं पोषण सहायता प्रदान की जाएगी।
गत 9 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने पाकुड़ के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. सिंह को 1,83,600 रुपये का चेक प्रदान किया। यह राशि टीबी रोगियों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार के लिए उपयोग में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, राज्य सरकार टीबी उन्मूलन के लक्ष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समाज के सबसे वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। JIASOWA की यह पहल निस्संदेह ‘टीबी मुक्त झारखंड अभियान’ को सशक्त बनाएगी। यह पहल राज्य सरकार के ‘टीबी मुक्त झारखंड’ अभियान का हिस्सा है और PVTG समुदाय के टीबी रोगियों को पोषण एवं चिकित्सा सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे समुदाय के स्वास्थ्य स्तर में सुधार की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें