वाहन चेकिंग अभियान में कटा 25 वाहनों का चालान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव पुलिस ने बृहस्पतिवार को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एंटी क्राइम के तहत उरीमारी रोड में ब्लैकबेरी पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग चलाया गया। एंटी क्राइम के तहत दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों के डिक्की तलाशी ली गई तथा बिना हेलमेट वालों को ऑनलाइन चालान के लिए परिवहन विभाग को अग्रसारित किया गया। वाहन चेकिंग में 25 वाहनों को ऑनलाइन चालान किया गया। वाहन चेकिंग चलने से गाड़ी चालकों में हड़कंप मची और इधर-उधर हेलमेट व्यवस्था करके अपनी यात्रा किसी तरह पूरी की। वहीं थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा अब बड़कागांव में निरंतर वाहन चेकिंग चलाकर तथा लोगों को हेलमेट उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। वाहन चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से एसआई अभिषेक कुमार के अलावे पुलिस जवान के सशस्त्र बल शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें