विधायक ने त्रिपक्षीय वार्ता करवाने को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विस्थापित प्रभावित परिवारों की समस्याओं के निदान के लिए जल्द होगी त्रिपक्षीय वार्ता : विधायक

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग: चंद्रगुप्त कोल माइंस परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करने के संबंध में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने हजारीबाग उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए विस्थापित प्रभावित परिवारों के समस्या को जल्द समाधान करने हेतु ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन के माध्यम से विधायक रोशन लाल चौधरी ने उपयुक्त हजारीबाग को कहा है कि हजारीबाग एवं चतरा जिले के केरेडारी एवं टंडवा प्रखंड में संचालित चंद्रगुप्त कॉल माइंस परियोजना के कारण अनेक ग्रामीण परिवारों का विस्थापन और आजीविका संकट उत्पन्न हुआ है। परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत प्राप्त हुआ है कि कंपनी भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास एवं रोजगार से संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं बरत रही है। जिसके वजह से मुआवजा की दरें एवं भुगतान की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं है,पुनर्वास स्थल का निर्माण अधूरा है, रोजगार गारंटी एवं सामाजिक प्रभाव आकलन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, ग्राम सभा की सहमति लिए बीना परियोजना विस्तार की कार्रवाई हो रही है, पर्यावरण मानकों का पालन नहीं हो रहा है जिससे क्षेत्र में धूल, शोर और जल प्रदूषण बढ़ रहा है। जिसके वजह से विस्थापित परिवारों में दिन-ब-दिन रोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही अन्य समस्याओं को समाधान को लेकर विस्थापित परिवार के सदस्यों के साथ जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन का एक त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया जाए जिसमें भूमि अधिग्रहण,वास्तविक स्थिति एवं मुआवजा निर्धारण, रोजगार गारंटी एवं पुनर्वास कॉलोनी स्थित, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की समीक्षा, विस्थापित प्रभावित परिवारों की प्राथमिक आवश्यकताओं जैसे जल, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर निर्णय लिया जा सके। इस विषय में हजारीबाग उपयुक्त ने विधायक रोशन लाल चौधरी से जल्द से जल्द त्रिपक्षीय वार्ता करवाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें