UNHRC में भारत ने फिर पाकिस्तान की खोली पोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिनेवा/नई दिल्ली:
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की और उसके झूठे दावों की पोल खोल दी।

जिनेवा स्थित भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर कैरस मोहम्मद हुसैन ने कहा कि यह बेहद विडंबनापूर्ण है कि दुनिया के सबसे खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड वाले देश पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने का शौक है।

भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसे पहले अपने देश में व्याप्त समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। विशेष रूप से धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचारों और भेदभाव पर उसे गौर करना चाहिए। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में यह उत्पीड़न न केवल सामाजिक स्तर पर बल्कि राज्य प्रायोजित और व्यवस्थित रूप से किया जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को घेरते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह झूठे और भ्रामक प्रचार से प्रभावित नहीं होगा और मानवाधिकार के मुद्दे पर ठोस तथ्य ही मान्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें