केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में उत्साहपूर्वक मनाया गया दूरदर्शन स्थापना दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

WAVES OTTऔर मन की बात पर विशेष व्याख्यान

रांची । केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के जनसंचार विभाग द्वारा सोमवार को दूरदर्शन का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में दूरदर्शन केंद्र, रांची के सहायक निदेशक दिवाकर कुमार ने विकसित भारत के लिए सार्वजनिक प्रसारण विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवाकर कुमार के स्वागत से हुई। उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दूरदर्शन देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक प्रसारक है, जो शिक्षा, कृषि, शोध, अंतरिक्ष कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसी पहलों और जनस्वास्थ्य अभियानों का भी उल्लेख किया।
दिवाकर कुमार ने हाल के वर्षों में दूरदर्शन की नई पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि WAVES OTT प्लेटफ़ॉर्म अब आकाशवाणी और दूरदर्शन की सामग्री को निःशुल्क डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही विश्व ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 के बारे में भी जानकारी दी, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक मीडिया और मनोरंजन केंद्र बनाना है।
इस अवसर पर प्रो. देवव्रत सिंह, अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष ने दूरदर्शन के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने हम लोग धारावाहिक, 1992 में ज़ी टीवी के आगमन और प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का विशेष उल्लेख किया। वहीं, सहायक प्रोफेसर डॉ. अमरेन्द्र कुमार ने दूरदर्शन दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन डॉ. अमृत कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने दिवाकर कुमार के प्रेरक व्याख्यान के लिए आभार व्यक्त किया और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों डॉ. सुदर्शन यादव, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. रश्मि वर्मा का विशेष धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें