जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह : जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मोबाईल टॉवर मैनेजमेंट से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही ऑनलाइन टॉवर मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा करते हुए बताया गया कि विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के टॉवर अधिष्ठापन संबंधी प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित कर लें। बैठक में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टॉवर अधिष्ठापन हेतु प्राप्त आवेदन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा सभी संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को दंड शुल्क की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया। दंड शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बताया गया कि मोबाइल टॉवर से प्राप्त शुल्क को NEFT के जरिए भुगतान करने का निर्देश दिया गया। जिसमें सभी पंचायत समिति का बैंक खाता का विवरण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक महीने में एक बार जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया, जिसमें टावर अधिष्ठापन के विरूद्ध प्राप्त शिकायत पर विचार किया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त, जिला परियोजना पदाधिकारी, बीएसएनएल के प्रतिनिधि समेत सभी एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें