जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,100 करोड़ की ठगी मामले में दंपति गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जमशेदपुर । निवेश के नाम पर देशभर से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी धनबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन से की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मैक्सिस जोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह (32 वर्ष) और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह (34 वर्ष) को मंगलवार सुबह दबोचा। दोनों दिल्ली से तेजस राजधानी एक्सप्रेस के जरिए भुवनेश्वर जा रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने सुबह करीब साढ़े छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 से दोनों को गिरफ्तार किया। चंद्रभूषण सिंह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के दामोदर गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी प्रियंका सिंह भी ठगी के इस खेल में बराबर की साझेदार बताई जा रही है। टेल्को निवासी सुशील कुमार सरापमा की लिखित शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। आरोप है कि दंपति ने निवेशकों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर मैक्सिस जोन टच प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से देशभर से करोड़ों रुपये जुटाए और लोगों को धोखा दिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जमशेदपुर लाया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मेडिकल जांच कराकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और नाम सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें