भारी बारिश के बाद हादसा,देवघर-चितरा मार्ग पर अस्थायी रास्ता धंसा, कार बह गई; एक लापता, रेस्क्यू जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देवघर/जामताड़ा । मंगलवार देर रात भारी बारिश के कारण देवघर-चितरा मुख्य मार्ग पर दक्षिणबहाल पुल के पास बना अस्थायी रास्ता धंस गया। इसी दौरान एक वैगन-आर कार पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में सवार पाँच लोगों में से चार को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक व्यक्ति अभी भी लापता है। घटना मंगलवार रात करीब 12:30 बजे की है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। देवघर से एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को बुलाकर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

क्षतिग्रस्त पुल पर बना था अस्थायी रास्ता

स्थानीय लोगों के अनुसार, दक्षिणबहाल पुल पहले से ही क्षतिग्रस्त था। आवागमन सुचारू रखने के लिए ग्रामीणों ने करीब एक सप्ताह पहले अस्थायी रास्ता तैयार किया था। मंगलवार रात हुई तेज बारिश के कारण यह रास्ता धंस गया और कार हादसे का शिकार हो गई।

कौन थे कार में सवार?

जानकारी के मुताबिक, कार में जामताड़ा डीटीओ कार्यालय के चालक मिथुन कुमार, आउटसोर्सिंग कर्मी वेद प्रकाश समेत पाँच लोग सवार थे। ये सभी रांची से जॉइनिंग के लिए लौट रहे थे। हादसे में वेद प्रकाश अब तक लापता है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पुल लंबे समय से खराब स्थिति में था, बावजूद इसके प्रशासन ने स्थायी समाधान नहीं निकाला। मजबूरी में वाहन चालक अस्थायी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे। जामताड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बचाव कार्य जारी है और लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। वहीं, प्रशासन ने राहत और रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें