यात्रा में शामिल होना हेमंत सोरेन की राजनीतिक मजबूरी, बिहार में जेएमएम फ़ैक्टर नहीं – जदयू

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा की वोटर अधिकार यात्रा पूर्णत विफल रही। बिहार की जन मानस पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन के लिए पटना गए। यात्रा में शामिल होना उनकी राजनीतिक मजबूरी थी। बिहार में जेएमएम कोई फ़ैक्टर नहीं है। वोट चोरी जैसी बात बिल्कुल निराधार है। जनता वोट नहीं दे रही तो इंडी गठबंधन के नेता आयोग पर सवाल खड़ा कर रहे। देश की एनडीए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा यात्रा को जन समर्थन नहीं मिला, अलग अलग प्रांतों से बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल कर भीड़ जुटायी गई। भीड़ वोट में तब्दील नहीं होती यह समझने की जरूरत है। बिहारियों को अपशब्द कहने वाले स्टालिन और बिहारियों के डीएनए को ख़राब बताने वाले रेवंत रेड्डी को बिहार बुलाया गया, राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री की दिवंगत माता को गाली दी गयी इससे बिहार के लोग आक्रोशित है।
तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने पर राहुल असहमत नज़र आ रहे है। बिहार में पुनः नीतीश सरकार बनेगी।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment