नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गुमला।नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर देने वाले सूर्मन्ती कुमारी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पीड़िता कांति कुमारी द्वारा पुलिस को शिकायत किए जाने के बाद गुमला पुलिस ने बिहार के गया जिले की रहने वाली सूर्यमन्ती कुमारी 30 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आज इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के धन गांव में फर्जी जॉइनिंग लेटर देने कांति कुमारी के घर आई सूर्यमन्ती कुमारी को पुलिस ने धर दबोचा। एसडीपीओ श्री यादव ने कहा कि वादिनी सिलाई कंपनी में काम करने के लिए जब दिल्ली गई थी तो उसकी मुलाकात सूर्यमन्ती कुमारी से हुई। सूर्यमन्ती ने बताया कि उसका पति दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं और बहुत लोगों को सरकारी नौकरी में लगाए हैं। यह कहते हुए सूर्यमंती ने अपने पति से कांति कुमारी को बात कराई। सूर्यमन्ती के पति पिंटू कुमार उर्फ अविनाश कुमार ने बताया कि उसका पता हाउस नंबर 918 गली नंबर 11 कापासेरा साउथ वेस्ट नई दिल्ली है । तुम्हें दिल्ली पुलिस में नौकरी दिला दूंगा लेकिन इसके लिए तुम्हें पांच लाख रुपए जमा करने होंगे। कम से कम ढाई लाख रुपया तो तत्काल जमा करना होगा । पिंटू कुमार ने यह भी बताया कि अगर कोई और काम करना चाहता है तो उसके लिए भी गुमला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में खाना बनाने और साफ सफाई करने वालों की वैकेंसी है। यदि प्रति व्यक्ति आठ हजार रुपए जमा करेंगे तो उन्हें भी उस काम में लगा दिया जाएगा। इसके बाद पिंटू कुमार ने अपना मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर देकर फोनपे पर जल्दी जमा करने के लिए कहा। उनकी बातों में आकर कांति कुमारी ने अलग-अलग तिथियों में उसे 2 लाख 29 हजार रुपए उसके खाते में जमा कर दिए । शांति केरकेट्टा सेरोफिना बागे अजय लोहरा विजय लोहरा सोनी देवी वीरेंद्र लोहरा अंजेलिना बागे और सोनी देवी से आठ आठ हजार रुपए कुल दो लाख तीरानब्बे हजार रुपए पिंटू के खाता नंबर में फोनपे के माध्यम से जमा कर दिया गया। पिछले शनिवार को सूर्यमन्ती कुमारी कांति के घर आ गई और बोली आप सबका जॉइनिंग लेटर लेकर आए हैं आपको बीजुआसन मैदान का कैंप में ज्वाइन करना है । जब लेटर लेकिन कांति कुमारी जॉइनिंग लेटर लेकर बिजुआसन मैदान कैंप गई तो उसे कहा गया कि फर्जी जॉइनिंग लेटर है। जिसके कारण कांति कुमारी ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सूर्यमन्ती को गांव से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने पिंटू कुमार उर्फ अविनाश कुमार और सूर्यमन्ती कुमारी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 316 (२)/138(4)/338/336(3)/340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें