नमन भारतीय ने प्रशासन और साजिशकर्ताओं पर उठाए सवाल
रांची, संवाददाता —
राजधानी रांची में एक नया विवाद गहराता नजर आ रहा है। समाजसेवी नमन भारतीय ने शनिवार को एक प्रेस बयान जारी कर हिन्दू ह्रदय सम्राट भैरव सिंह को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। उनका आरोप है कि वर्षों से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भैरव सिंह को एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।
नमन भारतीय ने इस पूरे प्रकरण को गहरी साजिश करार देते हुए कहा कि “धर्म के लिए बोलना आज के समय में अपराध जैसा बन गया है। जो लोग वर्षों से समाज और संस्कृति की सेवा कर रहे हैं, आज उन्हीं को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह केवल प्रशासनिक निष्क्रियता नहीं, बल्कि एक व्यापक षड्यंत्र का हिस्सा है।”
उन्होंने दावा किया कि यह साजिश किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि उनके ‘अपने ही लोगों’ द्वारा रची जा रही है, जिससे मामला और भी गंभीर हो जाता है।
समर्थकों में आक्रोश, एकजुटता की अपील—-
भैरव सिंह के समर्थकों में इस घटनाक्रम के बाद रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि समाज और संस्कृति की सेवा करने वाले लोगों को ही निशाना बनाया जाएगा, तो आम नागरिकों में भय और असुरक्षा की भावना गहराएगी।
समर्थकों ने यह भी कहा कि यह समय एकजुट होकर खड़े होने का है। “आज भैरव सिंह को निशाना बनाया गया है, कल कोई और इस तरह का शिकार बन सकता है,” — एक समर्थक ने कहा।
प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग—
नमन भारतीय ने राज्य सरकार और प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो यह मामला जनाक्रोश का रूप ले सकता है।
उन्होंने कहा कि “हमें अब सिर्फ बयानबाज़ी नहीं, ठोस कार्रवाई की जरूरत है। अगर सच्चाई को दबाया गया, तो हम शांत नहीं बैठेंगे।”