झुमरा गलोरियस स्कूल के हॉस्टल से भागे चार छात्र, पैदल पहुंचे टाटीझरिया

गलोरियस स्कूल के प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : दारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत झुमरा (डीपू चौक) स्थित गलोरियस पब्लिक स्कूल के चार छात्र रविवार को हॉस्टल से भाग गए। चारों छात्र करीब 15 किमी तक पैदल टाटीझरिया पहुंच गए थे। तब टाटीझरिया के स्थानीय ग्रामीणों का नजर बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने अपनी तत्परता दिखाते हुए बच्चों से संवाद किया। लोगों द्वारा पूछे जाने पर छात्रों ने यह बात बताई। वहीं लोगों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भागने वाले चार छात्रों में तीन छात्र और एक छात्रा है। सभी का उम्र 8-12 वर्ष के बीच है। छात्रों ने बताया कि वह पत्थलडीहा गांव के रहने वाले हैं। सभी छात्र किसान वर्ग के परिवार से संबंध रखते हैं। परिजनों को बच्चों के हॉस्टल से भागने की सूचना मिलने पर वह आनन-फानन में टाटीझरिया पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देख कर उनका जान पर जान आया। एनएच-522 पर वाहनों का इजाफा और बढती दुर्घटनाओं के बीच बच्चों का झुमरा से टाटीझरिया तक पैदल आना विद्यालय प्रबंधन द्वारा व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने की ओर इशारा करता है। इस घटना से हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के अभिभावकों में भय और प्रबंधन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बच्चों के हॉस्टल से भागने की सूचना जैसे ही संथाल हूल एक्सप्रेस के संवाददाता तक पहुंची तो वे गलोरियस स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र गुप्ता से दूर भाषा के माध्यम से स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बोले कि हम रांची में है। मुझे कुछ पता नहीं है। कुछ देर में बदलते हैं बताते है और फोन कट कर दिया गया। जब दूसरी बार दूर भाषा के माध्यम से संपर्क स्थापित किया गया तो प्रिंसिपल राजेंद्र गुप्ता फोन रिसीव नहीं किए। और सवालों से भागते हुए नजर आए, और संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। जिसके कारण स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावक अब सोचने पर मजबूर हो गए।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment