15 साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : दारू पुलिस ने अभियान चलाकर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार वारंटी में दारू थाना के ग्राम दारुडीह निवासी वारंटी फलीन्दर सिंह पिता स्वर्गीय उत्तम सिंह को गिरफ्तार किया गया। दारू पुलिस ने दारुडीह गांव से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। वह पिछले 15 वर्षों से फरार था और उसके खिलाफ दारू थाना में केस दर्ज था। दारू थाना प्रभारी सफीक खान ने बताया कि काफी मशक्कत से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार वारंटियों को लेकर लगातार अभियान चला रही है। दारू पुलिस गश्ती के दौरान उसे उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें