मनीष कुमार को डीएसपी के पद पर चुने जाने से ग्रामीणों ने किया स्वागत

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डीएसपी के पद पर चयन हुए मनीष कुमार को बड़कागांव के ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। मनीष कुमार बड़कागांव चौक (अंबेडकर मोहल्ला) निवासी चंद्रदेव राम का प्रथम पुत्र है। मनीष कुमार को बड़कागांव के ब्लॉक मोड़ के पास स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत यात्रा निकाला गया। बड़कागांव गुरुचट्टी मुख्य चौक, दैनिक बाजार, जगदेव चौक आदि मोहल्लों में स्वागत यात्रा निकाला गया। मौके पर मनीष कुमार अपनी सफलता अर्जित करने के बाद संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदम कद प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं बड़े पद पर आसीन हूं तो बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की देन है। उनके जेपीएससी की परीक्षा में सफलता मिलने का श्रेय माता, पारिवारिक सदस्यों एवं गुरुजनों को दिया है। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया मो. तकरीमउल्लाह खान, पंसस प्रभु राम, समाजसेवी कौलेश्वर साव, पूर्व पंसस राजीव रंजन ,रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष असेश्वर राम, सचिव रघुनाथ राम,
कोषाध्यक्ष जुगेश्वर राम, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, रवि राम, नेमधारी राम, कुमार आदि मौजूद थे। मनीष का प्रारंभिक शिक्षा आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव, मैट्रिक जवाहर नवोदय विद्यालय हजारीबाग बोंगा से 2015 मैट्रिक 85.5 प्रतिशत से उत्तीर्ण, इंटर 2017 में 65 प्रतिशत से उत्तीर्ण, स्नातक 2020 अन्नदा कॉलेज हजारीबाग 70 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुए।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment