संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को दारू प्रखंड के सभी स्कूलों में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग घोषित की है। इसका उद्देश्य योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना है। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व शिक्षक कर्मियों ने भाग लिया। शहर के साथ साथ दारू प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल झुमरा, ज्ञान गंगा विद्यालय जिनगा, सनराइज पब्लिक स्कूल प्लस टू पेटो, उत्कृमित उच्च विधालय मेडकुरी, लर्न भारत स्कूल दारू, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल महेशरा, छत्रपति शिवाजी स्कूल बड़वार, बिरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य ने दीप जलाकर किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा योग, प्राणायाम, आसन एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। सभी विद्यालय के प्राचार्य ने योग का मानव जीवन में महत्व के बारे में बताया तथा नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त रुप से योगाभ्यास के महत्व की चर्चा कर कहा कि व्यस्त जीवनशैली में स्वस्थ्य मन व शरीर के लिए योग जरुरी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को स्वास्थ्य के वैश्विक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह विश्वव्यापी आंदोलन योग की प्राचीन भारतीय कला और सांस्कृतिक और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए हमारे मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर इसके महत्वपूर्ण प्रभावों को मान्यता देता है। योग ने दुनिया भर में हज़ारों लोगों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ होने में मदद की है। कई लोगों के लिए, योग सीखना अब ज़रूरी हो गया है। स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का समर्थन करने के लिए इसके निवारक, प्रचारात्मक और उपचारात्मक तत्वों के माध्यम से, योग के कई स्कूलों की अवधारणाओं और प्रथाओं ने मानव जाति के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व शिक्षक-कर्मियों ने भाग लिया। इसी तरह अन्य कई स्कूलों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य राजेंद्र गुप्ता, सिकंदर यादव, आशीष राउत, निशु राणा, मुकेश प्रसाद, नंदकिशोर सिंह और राशि भूषण प्रसाद शामिल थे।