रांची :- प्रत्येक शनिवार की भांति आज भी श्री चैती दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की अनोखी मिसाल पेश की गई। इस पुनीत अवसर पर खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसमें लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
यह कार्यक्रम न केवल प्रसाद वितरण का आयोजन है, बल्कि यह एक सामाजिक सौहार्द, सहयोग और मानवता की सेवा का प्रतीक बन चुका है।
यह सेवा कार्यक्रम विगत 6 वर्षों से लगातार चल रहा है, जिसमें प्रत्येक शनिवार भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद वितरण किया जाता है। यह आयोजन समाज के उन मूल्यों को जीवंत करता है जहाँ “सेवा ही धर्म है” को कर्म में बदलकर निभाया जाता है।श्रद्धानंद रोड के स्थानीय दुकानदारों और समाजसेवियों का भी इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग प्राप्त होता है, जिनके प्रति हम सादर धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं।
इस आयोजन में निम्नलिखित सदस्यों का विशेष योगदान रहता है श्री किशोर साहू, शंकर दुबे, विशाल कृष्णा, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू सिंह, राजू चौरसिया, आकाश रजक, राहुल रजक, करण सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, सौरभ रजक, संजय तिवारी, नमन भारतीय, पीयूष वर्मा, यश वर्मा, आयुष वर्मा, अभिषेक रजक, हर्ष रजक, प्रिंस राजा, लकी रजक, अंकुश वर्मा, आयुष सिंह, अमन रजत, कृष्णा रजत, प्रिंस वर्मा, आदित्य वर्मा, पीयूष कुमार साहू, शिवम वर्मा, अंकित वर्मा, बबलू वर्मा एवं संस्था के अन्य सभी समर्पित सदस्यगण।
यह जानकारी श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य प्रवक्ता श्री नमन भारतीय द्वारा साझा की गई।