Search
Close this search box.

सामाजिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी ही उद्देश्य : साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) हजारीबाग जिला की एक विचार-गोष्ठी पसई साहू धर्मशाला में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूर्व मुखिया नन्दलाल साव एवं संचालन कुद ग्राम अध्यक्ष अवध किशोर साव ने किया। उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव समेत सैकड़ों समाजसेवियों की उपस्थिति रही। विचार-गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सामाजिक चेतना के अभाव में तेली समाज की उपेक्षा हर क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। जब तक एकजुटता लाकर भागीदारी की लड़ाई नहीं लड़ेंगे तब तक समाधान सम्भव नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने कहा कि सामाजिक चेतना और जागरूकता लाने के लिए सभी तेली बहुल गाँव में विचार-गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने कहा पूर्व की तुलना में काफी परिवर्तन आ रहा है। अब समाज के लोग समझने लगे हैं कि एक पार्टी को सिर्फ हमारे वोट से मतलब है, हमारी समस्याओं से नहीं। बैठक में मुख्य रूप से कटकमदाग प्रखंड प्रमुख विनिता देवी, राम विलास साव, छक्कन साव, रन्धिर कुमार साहू, पूर्व प्रत्याशी निर्मल साव, शैलेश साव, अनिल कुमार साव, मुकेश कुमार साव, बालेश्वर साव, विजय साव, राजेश साव, सुरेश साव, ब्रजेश साव, योगी जागेश्वर साव, जितेन्द्र साव, अर्जुन साव, मनोज साव, दुलारचन्द साव, किशोरी साव, कंचन साव, अंजली कुमारी, प्रभात कुमार, प्रभु साव, थन्नु साव, अंजन साव समेत सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें