कुशलक्षेम जान बढ़ाई हिम्मत
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : लोकसभा सांसद मनीष जयसवाल आज सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड दौरे के क्रम में पंचायत खुटरा के ग्राम डुकरा पहुंच कर यहां अपने ससुराल में फिलहाल इस वक्त रह रहे ग्राम कठौतिया निवासी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुभाष यादव से मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। भाजपा कार्यकर्ता सुभाष यादव के शरीर का बायां हिस्सा पैरालाइसिस के कारण बिल्कुल कार्य नहीं कर रहा था। बीते 11 मई 2025 को उन्हें पैरालाइसिस अटैक हुआ था जिसके बाद कटकमसांडी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा नेता किशोरी राणा और लोकसभा मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने तत्काल हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जरूरी चिकित्सीय इलाज कराकर रांची भेजवाया थे। फिलहाल उनके पैर में सेंस है और सुधार हो रहा है। बाबजूद इसके बेहतर इलाज और त्वरित स्वास्थ्य लाभ हो सके इसलिए आगे के इलाज के लिए अच्छे डॉक्टर के पास भेजने का इनके परिवारजनों संग मन बनाया है। सांसद मनीष जयसवाल सुभाष यादव जी का हिम्मत बढ़ाया और उन्हें उनके जीवन की जीवटता और संगठन के प्रति सक्रिय व समर्पित भाव से कार्य करने की अदम्य शक्ति याद दिलाते हुए उन्हें मूवमेंट जारी रखने का सलाह दिया। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि, भाजपा नेता अनिल कुशवाहा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष अजय राणा, सचिव सूरज यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र साव, द्वारिका प्रजापति, प्रवीर मंडल, लेखराज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
