झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा पलामू की बैठक सम्पन्न।निगम आयुक्त जावेद हुसैन से प्रतिनिधि मंडल मिला।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल आज मेदनीनगर नगर निगम आयुक्त जावेद हुसैन से मिलकर चलानी किला शाहपुर के बारे मे बिस्तारीत बाते हुई। पलामू के महापुरुष राजा मेदनीराय के स्मृति शेष चलानी किला के साफ सफाई व लाईटिंग की व्यवस्था पर मांग रखी गई। आयुक्त महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को पुरी मदद करने का अस्वस्त किया। चलानी किला शाहपुर मे राजा मेदनीराय तिरंदाज एकेडमी के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तिरंदाज व मार्शल आर्ट व कराटे का आयोजन होना है व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। स्थानिय प्रतियोगी व कलाकार को हुनर बिकसित कराने पर जोरदार तैयारी चल रही है। पलामू के विर योद्धा निलाम्बर पिताम्बर व राजा मेदनीराय के पारम्परिक कला कौशल और सांस्कृतिक को पुनर्जीवित करने की अभियान पर जोर दिया जाएगा। पलामू प्रमंडल के सभी प्रखंड में प्रशिक्षण शिविर लगाने पर तैयारी शुरू की गई है।
प्रतिनिधि मंडल मे सतीश कुमार बालकिशुन उरांव दाऊद केरकेट्टा
प्रदीप सिन्हा जगनारायन मेहता बसंत हेम्ब्रम सलोमी टोपनो धर्मेंद्र चन्द्रवंशी सुजंती तिर्की मुक्ति होरो राजु कुमार प्रजापति समेत कई एकेडमी के लोग शामिल थे।
सतीश कुमार
केन्द्रीय संयोजक
झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा

Leave a Comment