बड़कागांव पुलिस ने गाय लदा पिकअप वाहन को किया जप्त

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गाय लदा पिकअप वाहन को जप्त किया गया।पिकअप वैन नंबर जे एच 05 सीबी -1334, 7 गाय एवं एक बाछी को जप्त किया गया। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक राकेश खवास के बयान पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 137/ 25 धारा 317(5), 325 बीएनएस 12(1)(2)(3) झारखंड गोवंशी पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 एवं 11 (सी) (डी )1960 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वाहन मालिक एवं अज्ञात चालक के विरोध मामला दर्ज की गई।

Leave a Comment