संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रानीश्वर : प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नव कुमार पाल की अध्यक्षता मे मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर मे सोमवार, विद्रोही कवि काजी नजरुल इश्लाम की 126 वा जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल ने सर्वप्रथम फोटो पर पुष्प अर्पण किया। इसके साथ ही सभी शिक्षक गण सभी कर्मचारी तथा सभी स्टूडेंट्स ने पुष्प अर्पण किया। इसके साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नव कुमार पाल ने देश प्रेम के प्रति भक्ति के महत्व को रखा। प्रोफेसर आशीष कुमार मंडल ने नजरुल गीति प्रस्तुत किया, साथ ही स्टूडेंट्स मंगली गोराई, इंद्रनील पाल, सरूपा रक्षित, कवि नजरुल इस्लाम के बारे में विचार रखें। कवि नजरुल इश्लाम की विद्रोही कविता आवृत्ति प्रोफेसर आशीष मंडल ने प्रस्तुत किया, प्रोफेसर बिभास चंद्र झा ने कवि नजरुल के बारे मे विस्तृत रूप से विचार दिया हमें महापुरुषो के विचार को अपने जीवन मे अमल करना चाहिए। प्रोफेसर विजय कुमार राणा ने संस्कृत मे इसकी व्याख्या की, आई क्यू ए सी को ऑर्डिनेटर प्रोफेसर आबिद राजा ने अपने विचार दिया, लिपिक अजय घोष ने कुली मजूर कविता का आवृत्ति प्रस्तुत किया, महिला कर्मचारी सरूपा रक्षित ने कविता पाठ प्रस्तुत किया साथ ही मंच संचालन प्रोफेसर काजल मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर आनंद गोपाल घोष ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहें। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ रूपम कुमारी ने दी।