ग्राम प्रधान हत्याकांड मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गोड्डा : पिछली 19 मई को साहेबगंज जिला के मिर्जाचौकी फूलोलक्ष्मी के ग्राम प्रधान तालु मुर्मू की बोआरीजोर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड में बोआरीजोर पुलिस को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां मृतक ग्राम प्रधान तालु मुर्मू के पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर बोआरीजोर थाना कांड संख्या-24/2025 सुसंगत धाराओं में दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा के नेतृत्व में एक विशेष टीम एसआइटी का गठन‌ कर कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम के द्वारा मानवीय एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए संलिप्त सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड, मृतक का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल किया गया पल्सर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया। अनुसंधान के क्रम में जमीन हेतु सुपारी लेकर हत्या करने की बात प्रकाश में आई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी-अपनी संलिप्ता स्वीकार की‌। जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं गिरफ्तार सातों अभियुक्त का नाम 1. मो मोबीन अंसारी, उम्र करीब 38 वर्ष, पे०-स्व हफाजुद्दीन अंसारी, साकिन-फुलोलक्ष्मी,थाना-मिर्जाचौकी, जिला-साहेबगंज,2.मो असलम, उम्र करीब 27 वर्ष, पे०-मो मुस्लिम, साकिन-हनवारा, थाना -हनवारा, जिला -गोड्डा, 3.मो अल्ताफ,उम्र करीब 23 वर्ष, पे०-शाह बसीर, साकिन-कुशमारा, थाना -हनवारा, जिला -गोड्डा, 4.पिंटू राय, उम्र करीब 19 वर्ष, पे०-बिन्देश्वरी राय, साकिन-कुशमारा, थाना -हनवारा, जिला -गोड्डा, 5.अरविंद कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पे०-अशोक प्रसाद गुप्ता, साकिन-कुशमारा, थाना -हनवारा, जिला -गोड्डा, 6.सुभाष ठाकुर, उम्र करीब 52 वर्ष, पे०-स्व रामधनी ठाकुर, साकिन-भेलटीकर,थाना-ठाकुरगंगटी, जिला -गोड्डा, 7.लखन मरांडी, उम्र करीब 50 वर्ष,पे०-स्व फागु मरांडी, साकिन-धनबासा,थाना-मिर्जाचौकी, जिला-साहेबगंज है। वहीं छापेमारी दल में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, बोआरीजोर प्रभाग पुलिस निरीक्षक बीरेंद्र पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी बोआरीजोर ध्रुव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी ठाकुरगंगटी पंकज कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी मेहरमा सौरभ कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी हनवारा राजन कुमार राम, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी बलबड्डा अमित मार्की, पुअनि राज गुप्ता महागामा थाना, पुअनि मेहरमा थाना जुगनू महथा, पुअनि बोआरीजोर थाना सुरेश बुरीउली, सअनि मेहरमा थाना सहदेव प्रसाद सहित बोआरीजोर थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Comment