संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 34 वीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ज्येष्ठ पुत्र राजीव गांधी ने मई 1981 में विमान सेवा के पायलट पद से त्यागपत्र देकर भारतीय राजनीति में प्रवेश किया और उत्तर प्रदेश की अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट पर भारी बहुमत से निर्वाचित होकर लोक सभा की सदस्यता ग्रहण की। वह कांग्रेस के महामंत्री रहे। इंदिरा गांधी की हत्या के पश्चात 31 अक्टूबर 1984 को वह प्रधानमंत्री बने किन्तु 1989 के लोक सभा चुनाव में इनकी पार्टी ने लोक सभा में सर्वाधिक स्थान प्राप्त किए किन्तु स्पष्ट बहुमत न प्राप्त कर सकी। अन्य दलों के सहयोग से इन्होंने सरकार बनाना स्वीकार नही किया अत: विपक्ष के नेता बने। 10 वीं लोक सभा के चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बदूर में एक बम-विस्फोट में इनकी हत्या कर दी गई। मरणोपरांत इन्हें 1991 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव बिनोद सिंह महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान जिला सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह इंटक अध्यक्ष कजरू साव, संजय तिवारी महासचिव जावेद इकबाल, रघु जायसवाल, कैलाश पति देव, महेश प्रसाद साहू, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईंया, अजित कुमार सिंह, मुस्ताक अंसारी, राम कुमार पटेल, अजय प्रजापति, अशोक कुशवाहा, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे।