संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
टाटीझरिया : मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यालय पत्रांक संख्या 155 महिला लाभुको का सिंगल बैंक खाता में आधार सीडिंग शिविर का आयोजन झरपों पंचायत भवन परिषर प्रांगण में 21 मई 2025 दिन बुधवार को निर्धारित समयानुसार किया गया। शिविर में कुल झरपो पंचायत से 37 लाभुकों का प्रतीक्षा सूची में नाम अंकित था। जिसमें खबर लिखे जाने तक कुल 10 लाभुकों ने शिविर में अपना आधार कार्ड सीडिंग कैंप में ई -केवाइसी के लिए बैंक खाता में करवाएं। वही कुछ लाभुको ने कहा कि हमलोग जानकारी पाते ही सीएसपी में जाकर करवा लिए है। शिविर के दौरान झरपो पंचायत मुखिया सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शिबू प्रसाद सोनी, पंचायत समिति अर्जुन प्रसाद, उप मुखिया राजेंद्र प्रसाद, पंचायत सहायक अर्जुन रवि, सीएसपी संचालक सन्नी वर्णवाल, प्रज्ञा केंद्र संचालक सरजू प्रसाद कुशवाहा समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।