ऑपरेशन सिंदुर

भारतीय सेना के पराक्रम व वीर शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : ऑपरेशन सिंदूर के सफलता एवं शहीद सैनिकों को सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले बड़कागांव प्रखंड के गुरुचट्टी कुशवाहा धर्मशाला से सूर्य मंदिर तक सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने एवं सैनिको के अभिनंदन के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी उपस्थित हुए। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वीर जवानों ने जिस पराक्रम के साथ पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में जो धूल चटाया हैं उसे देश कभी नहीं भूलेगा। हम सभी देशवासियों को हमारे वीर जवान सैनिकों पर अभिमान है और हम गर्व करते हैं कि ऐसे वीर जवान सैनिक हमारे देश में है जिनके जीते जी हम भारतवासियों को कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आगे उन्होंने कहा कि भारत के एक-एक नागरिक अपने देश के प्रति खड़ा है अगर जरूरत पड़ा तो हमारा एक-एक नागरिक सैनिक बनकर दुश्मन देश के खिलाफ युद्ध में उतर सकता है। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,भाजपा नेता सह पूर्व जीप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, मंडल सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, मंडल महामंत्री नरसिंह, रामपति राम, शिबू मेहता, पूर्व महामंत्री इंद्र भूषण कुमार,अरुण मालाकार, कैलाश राणा, धर्मेंद्र प्रसाद, अनुज यादव सहित सैकड़ो देश भक्त उपस्थित थे।

Leave a Comment