ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा द्वारा रांची में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाल भारतीय सेना का आभार प्रकट किया गया

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: आतंकवादियों के दुस्साहस को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद भारतीय सेना के प्रति आभार जताने के लिए आज से देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वार
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों के द्वारा भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाया गया था जिस घटना ने देश भर में प्रतिशोध की भावना को जन्म देने का कार्य किया। इसके बाद 6 मई की रात और 7 मई की सुबह भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए ‘ ऑपरेशन सिंदूर ‘ चलाकर पाकिस्तान और POK में स्थापित आतंकी संगठनों के भवनों को ध्वस्त करने का काम किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 आतंकी ठिकानों पर हमले कर लगभग 100 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया। ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद देश भर में लोगों के बीच उत्साह देखा गया इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा आज राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का आभार जताया गया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘सशस्त्र बल जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए।

सशस्त्र बलों के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है- संजय सेठ
तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय सेना द्वारा चलाई गई ऑपरेशन सिंदूर के सफलता को लेकर भारतीय सेना के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पाकिस्तान के नापाक करतूत पर मुंह तोड़ जवाब हमारे सेना के जवानों ने दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों में डर का माहौल उत्पन्न हो चुका है भारतीय सेना के कार्य को सम्मान देने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला भारतीय सेना ने लिया है -बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष पर्यटकों की जान ली गई मां बहनों का सुहाग उजाड़ दिया गया इसके खिलाफ एक साहसिक कदम उठाने की जरूरत थी जो कि भारतीय सेना ने कर दिखाया। भारतीय सेना द्वारा लागू की गई ऑपरेशन सिंदूर के वजह से पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों को भारत में हमला करने से पहले दस बार सोचना पड़ेगा।

तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान और देश भक्ति की प्रबल भावना ने पूरे देश को एकजुट किया – सीपी सिंह
तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ लोगों के मनोबल को बढ़ाते को बढ़ाते हुए रांची विधायक सीओ सिंह ने कहा हमें गर्व है हमारे भारतीय सेना के शौर्य पर। एक बार पुनः विश्वभर में संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के सख्त खिलाफ है और जो देश आतंकवादियों को पनाह देगा उसको निस्तानभूत करने का जिगर भारतीय सेना रखती हैं तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान और देश भक्ति की प्रबल भावना ने पूरे देश को एकजुट करने का काम किया है।

इनकी रही उपस्थिति
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, पूर्व विधायक समरी लाल,रमेश सिंह, दीपक कुमार, रोमीत नारायण सिंह, शुभम जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment